देवानंद हिंदी सिनेमा के सबसे जाने माने औऱ सफल अभिनेता माने गए है। उन्होने 1946 में अपनी पहली फिल्म हम एक है से करियर की शुरुआत की थी और 1990 के दशक तक अपना जीवन हिन्दी सिनेमा को न्यौछावर कर दिया था। आज दिग्गज अभिनेता देवानंद के 100वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको याद करते हुए ट्वीट किया और देव आनंद के साथ तस्वीरें भी साझा की।
मोदी ने लिखा, देव आनंद जी को एक सदाबहार आइकन के रूप में याद किया जाता है। उन्होने आगे लिखा कहानी कहने की उनकी प्रतिभा और सिनेमा के प्रति जुनून बेजोड़ था। उनकी फिल्में न केवल मनोरंजन करती थीं बल्कि भारत के बदलते समाज और आकांक्षाओं को भी दर्शाती थीं। उनका सदाबहार प्रदर्शन पीढ़ियों को प्रभावित करता रहता है। उनकी 100वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं।