Home छत्तीसगढ़ दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत

दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत

12
0

रायगढ़: गुरुवार की शाम खरसिया एनएच-49 में रॉक गार्डन के पास दो बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे से एक महिला की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ताड़ापारा निवासी श्याम बाई कंवर पति महासिंह कंवर बीते गुरुवार की शाम सुदर्शन राठिया पिता मनसुराम राठिया के साथ बाइक में अपने गांव ताड़ापारा जा रहे थे। वे अटल रॉंक गार्ड के पास पहुंचे थे। इसी समय सामने से एक बाइक में सक्ती जिला के सकरेली निवासी तिलेश्वर प्रसाद पटेल पिता मनहरण पटेल एवं रम्यैया पटेल पिता कुशराम पटेल आ रहे थे। दोनों की बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे पांच लोगों को घायल अवस्था में देख राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी।

मौके पर पहुंची 112 की टीम व अन्य लोगों ने घायलों को खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान श्याम बाई, महासिंह कंवर व सुदर्शन राठिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया। तीनों घायलों को रात करीब 10.30 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही श्याम बाई कंवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं महासिंह कंवर व सुदर्शन राठिया का उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार को घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।