Home छत्तीसगढ़ चरणदास महंत का भाजपा के खिलावन साहू से होगी टक्कर, जानिए कौन...

चरणदास महंत का भाजपा के खिलावन साहू से होगी टक्कर, जानिए कौन किस पर पड़ेगा भारी

12
0

सक्ती:  छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के पहले दिन वो हुआ जिसका पूरे प्रदेश को इंतजार था। जी हां कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें 8 विधायकों की टिकट काट दी गई है। वहीं, गुरु रुद्र कुमार इस बार दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बात करें बस्तर के सक्ती सीट की की तो यहां कांग्रेस ने चरणदास महंत पर फिर से भरोसा जताया है। चरणदास महंत ने पिछली बार भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में चरणदास महंत का मुकाबला भाजपा के मेधाराम साहू से हुआ था, लेकिन मेधाराम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इस बार चरणदास महंत का मुकाबला भाजपा के खिलावन साहू से होगा। अब देखना होगा कि क्या खिलावन साहू चरणदास महंत को हरा पाएंगे?