Home छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी की विधानसभा के चुनाव संचालकों ​की लिस्ट, इन दिग्गजों...

भाजपा ने जारी की विधानसभा के चुनाव संचालकों ​की लिस्ट, इन दिग्गजों को दी जिम्मेदारी…

10
0

 रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। बोहरा वर्तमान में कबीरधाम जिला पंचायत सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं। वहीं भाजपा ने पंडरिया विधानसभा का चुनाव संचालक भी तय कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा ने पंडरिया विधानसभा का चुनाव संचालक योगेश योगी अग्रवाल को बनाया। इसके साथ ही डॉ सियाराम साहू को कवर्धा के चुनाव संचालक बनाए गए और वहीं संतोष पटेल और कैलाश चंद्रवंशी को कवर्धा में सह चुनाव संचालक की जिम्मेदारी दी गई।