Home छत्तीसगढ़ सिर्फ 1-1 विधानसभा सीटों वाला है छत्तीसगढ़ का ये 8 जिला

सिर्फ 1-1 विधानसभा सीटों वाला है छत्तीसगढ़ का ये 8 जिला

12
0

रायपुर  : पांच राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराते हुए चुनाव कराने कमर कस लिया है। इस संबंध में हम आज आपको बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में छोटे जिले बनाए जाने की वजह से स्थिति यह हो गई है कि 33 में से आठ जिलों में अब एक-एक विधानसभा सीटें बच गई हैं। एक विधानसभा वाला जिले एक विधानसभा सीट वाले जिलों में मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, गौरेला-मारवाही-पेंड्रा, कोरिया शामिल है।

दो विधानसभा वाले जिले दो विधानसभा क्षेत्र वाले सात जिलों हैं, जिनमें बलरामपुर, गरियाबंद, कबीरधाम, कोंडागांव, सारंगढ़, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-सोनहत, और मुंगेली शामिल हैं। तीन विधानसभा वाले जिले छत्तीसगढ़ में तीन विधानसभा सीट वाले 11 जिले हैं। सूरजपुर, सरगुजा, कांकेर, सक्ती, धमतरी, जांजगीर, जशपुर, बालोद, बलौदा बाजार, जगदलपुर और बेमेतरा। चार विधानसभा सीट वाले जिले छत्तीसगढ़ में चार विधानसभा सीटों वाले चार जिले हैं। कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद और रायगढ़। छह विधानसभा सीटों वाले जिले छह विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में दो जिले हैं। बिलासपुर और दुर्ग। वैसे भी प्रदेश में रायपुर के बाद दूसरे और तीसरे नंबर के जिलों में इनकी गिनती की जाती है। सात विधानसभा सीटों वाले जिले