भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को वनडे विश्व कप का 21वां मुकाबला खेला गया। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को चार विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था। इसको लेकर भारतीय टीम पर दबाव था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने इस बार कोई गलती नहीं की और 20 वर्षों बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस मैच से ही अंक तालिका में भी बड़ा फेरबदल हुआ है।
पहले जानें पिछले पांच दिनों में क्या हुआ?
| तारीख | मैच नतीजा | जगह |
| 18 अक्तूबर | न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया | चेन्नई |
| 19 अक्तूबर | भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया | पुणे |
| 20 अक्तूबर | ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया | बंगलूरू |
| 21 अक्तूबर | श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया | लखनऊ |
| 21 अक्तूबर | दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया | मुंबई |
| 22 अक्तूबर | भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया | धर्मशाला |
दरअसल, 21वें मैच से पहले तक न्यूजीलैंड और भारत दोनों टीमें इस विश्व कप में अजेय थीं और चार में से चार मैच जीते थे। हालांकि, इस मैच के बाद कीवी टीम के साथ एक हार का आंकड़ा जुड़ गया, जबकि भारतीय टीम ने जीत का पंजा लगाया। भारतीय टीम अभी भी अजेय है और उसने पांच में से पांचों मैच जीते हैं। मैच से पहले तक न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी, लेकिन अब भारतीय टीम ने उन्हें हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
अंक तालिका का मौजूदा हाल
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|
| भारत | 5 | 5 | 0 | 10 | +1.353 |
| न्यूजीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | +1.481 |
| दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 6 | +2.212 |
| ऑस्ट्रेलिया | 4 | 2 | 2 | 4 | -0.193 |
| पाकिस्तान | 4 | 2 | 2 | 4 | -0.456 |
| बांग्लादेश | 4 | 1 | 3 | 2 | -0.784 |
| नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -0.790 |
| श्रीलंका | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.048 |
| इंग्लैंड | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.248 |
| अफगानिस्तान | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.250 |
मौजूदा अंक तालिका में भारत ने पांच मैचों में पांच जीत हासिल की है। उसके 10 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +1.353 है। न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों में चार जीत और आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गई है। उसका नेट रन रेट +1.481 है। 2019 विश्व कप में भारत अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था। उसने नौ में से सात मैच जीते थे। एक में हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच बेनतीजा रहा था। 2019 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्टेज का मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो सका था।
विश्व कप के अगले पांच मैच इस प्रकार हैं
| तारीख | मैच | जगह |
| 23 अक्तूबर | पाकिस्तान vs अफगानिस्तान | चेन्नई |
| 24 अक्तूबर | दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश | मुंबई |
| 25 अक्तूबर | ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड | दिल्ली |
| 26 अक्तूबर | इंग्लैंड vs श्रीलंका | बंगलूरू |
| 27 अक्तूबर | पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका | चेन्नई |




