नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रचा था और पहली बार इन खेलों में 100 या इससे ज्यादा पदक हासिल किए थे। ऐसा ही कुछ एशियन पैरा गेम्स में भी हो गया है। भारतीय पैरा एथलीट अब तक इस इवेंट में 100 पदक हासिल कर चुके हैं। शुक्रवार तक भारत के पास 99 पदक थे लेकिन 28 अक्टूबर को एक और पदक जीतकर पदक का शतक पूरा किया।
भारत एशियाई पैरा खेलों के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।। देश शनिवार को हांगझोऊ में जारी प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन पहली बार प्रतिष्ठित 100 पदकों के आंकड़े को पार करने में सफल रहा है। जिसमें दिव्यांग एथलीटों से पैरा एथलेटिक्स, शतरंज और रोइंग स्पर्धाओं में कुछ और पदक जीतने की उम्मीद है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनसे पदक की उम्मीद देश को है और तभी नया रिकॉर्ड बनाया।
भारत के इस इतिहास रचने के बाद पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी ने कहा, ”यह सफलता हमारे एथलीटों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।”




