Home देश देश की पहली महिला पीएम की पुण्यतिथि आज, शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि...

देश की पहली महिला पीएम की पुण्यतिथि आज, शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे कांग्रेस के दिग्गज

8
0

जबलपुर :  देशभर में आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। वहीं, आज पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल 148वीं जयंती की जयंती भी है। इश अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करेगें। 39 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज मध्यप्रदेश के जबलपुर में सिविक सेंटर स्थित इंदिरा गांधी की मूर्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ता माल्यार्पण करेगें। साथ ही नगर कांग्रेस कमेटी इंडिया गांधी जयंती पर कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि पर UPA की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने उन्हें शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि इंदिरा गांधी भारत की तीसरी प्रधान मंत्री थीं और अब तक भारत की एकमात्र महिला प्रधान मंत्री थीं। कई लोग उन्हें भारत की अब तक की सबसे मजबूत प्रधानमंत्री मानते हैं। गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से थी और 1966 में लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद पहली बार प्रधानमंत्री चुने गई थीं।  इंदिरा गांधी भारत के पहले प्रधान मंत्री और अपने पिता जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधान मंत्री थीं, उन्होंने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक रहीं। लेकिन, इसी साल उनके सुरक्षागार्डों ने उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।