सक्ती : छपोरा के भाजपा कार्यकर्ता राजू साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रत्याशी ने जोरदार स्वागत किया सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लाक से भाजपा को झटका लगा है। छपोरा के राजू साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रत्याशी ने गमछा पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है।
गुरुवार को यहां कार्यालय छपोरा में स्थानीय विधायक प्रत्याशी बालेश्वर साहू की कार्यशैली से खुश होकर और कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर साहू के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रत्याशी बालेश्वर साहू ने सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें पार्टी में प्रवेश कराया।