महासमुंद : जिला स्वीप कार्यक्रम के तहत आज महासमुंद के मिनी स्टेडियम में मतदाता जागरूकता रैली , मानव श्रृंखला व मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महासमुंद व खल्लारी विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार भी मौजूद थे। कार्यक्रम में स्कूल एवं महाविद्यालयीन छात्र- छात्राओं के साथ महिला समूह , स्वच्छता दीदी , दिव्यांग , बीएड की छात्राओं के साथ आम नागरिकों ने भी भाग लेकर शपथ ली और मानव श्रृंखला बनाया। इस मानव श्रृंखला में सौ प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी।
दिव्यांगो को मतदान करने की दी सुविधा
सामान्य प्रेक्षक ने मीडिया को बताया कि प्रशासन ने स्वीप के तहत जिले में अच्छा काम किया है। खासकर जिन मतदान केन्द्रों में मतदान के कम प्रतिशत थे वहां ज्यादा ध्यान दिया है। निर्वाचन आयोग ने जो 80 वर्ष से अधिक व दिव्यांग के लिए जो घर पर ही मतदान करने की सुविधा दी है ये अच्छा किया है। मुझे उम्मीद है कि इस वर्ष महासमुंद जिले मे अच्छा मतदान होगा।




