छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में लोग बढ़-चढ़कर वोट देने पहुंचे। बता दें कि बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक मतदान हुआ। वहीं, बस्तर जिले के 3 विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 5 तक मतदान हुआ। बुधवार को निर्वाचन आयोग वोटिंग प्रतिशत के फाइनल आंकड़े जारी किए है। इसके अनुसार 78.00 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 




