सक्ती/जैजैपुर : जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनादह, बन डभरा, डभराखुर्द, सेमरिया और कपिस्दा में जन संपर्क करने पहुंचे। रैली के साथ घर घर जाकर ग्रामवासियों से आशीर्वाद लेकर भाजपा को जीतने की अपील किया । कृष्णकांत चंद्रा ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैजैपुर क्षेत्र से कांग्रेस और बसपा को सेवा करने का मौका मिल चुका है। एक मौका भाजपा देने की अपील किया। उन्होंने भाजपा छत्तीसगढ़ की घोषणा पत्र की वादों की जानकारी दिया।
जिसमें प्रमुख रूप से उन्होंने बताया कि एग्रलार भाजपा की सरकार आयेगी तो सभी विवाहित महिलाओं को प्रति माह ₹1000 , प्रतिवर्ष 12000 रुपए दिया जाएगा । 18 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा।
भूमिहीन मजदूरों को₹10000 दिया जाएगा ।




