Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में बंद हुआ चुनावी शोर, अंतिम समय तक सभा को संबोधित...

प्रदेश में बंद हुआ चुनावी शोर, अंतिम समय तक सभा को संबोधित करते रहे जेपी नड्डा, सरकार बनते ही घोषणा पत्र पर अमल करने कही बात

11
0

अंबिकापुर :  छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के मतदान के प्रचार के अंतिम दिन और अंतिम समय तक भी प्रचार अभियान जारी रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अंबिकापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोला। साथ ही केंद्र की योजना की तारीफ करते हुए भाजपा के घोषणा पत्र पर सरकार बनते ही अमल करने की बात कही।

दरअसल 15 नवंबर को चुनाव प्रचार शाम 5 बजे तक होना था, ऐसे में जगत प्रकाश नड्डा करीब 4 बजकर 32 में अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान पहुंचे और सीधे बिना किसी स्वागत और स्वागत भाषण के मंच पर पहुंचते ही आमसभा को संबोधित करने लगे। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ घोटाले की सरकार है, जिसने हर क्षेत्र में सिर्फ घोटाला ही किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के लिए कलंक बताते हुए कहा कि यहां की जनता बेहद भोली भाली है और यहां के जनता में भगवान बसते हैं।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र युवाओं किसानों और महिलाओं के लिए है और जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है भाजपा अपनी घोषणा पत्र पर अमल करना शुरू कर देगी। ऐसे में साफ है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन और अंतिम क्षण तक तमाम दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जोर आजमाइश करते नजर आए।

इधर जांजगीर के चाम्पा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभा ली, उन्होंने कहा कि छ्त्तीसगढ़ में आए दिन महिलाओं के साथ अन्याय होता है। छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला हुआ है, देश में पहली बार ऐसा हुआ है, जब गोबर को भी कांग्रेस ने नहीं छोड़ा है। महादेव सट्टा एप से छ्ग में कांग्रेस घिरी हुई है, भूपेश बघेल ने छ्ग को पिछड़ा राज्य बना दिया है। छ्ग में शराब, कोयला घोटाला हुआ है, छ्ग में कांग्रेस भ्रष्टाचार से पूरी तरह घिरी हुई है। अमित शाह ने कहा कि मोदी ने गारण्टी दी है और सभी उन्हें जानते हैं, मोदी जो कहते हैं, करते हैं।