Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पर गिरी निलंबन की गाज, PCC प्रभारी...

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पर गिरी निलंबन की गाज, PCC प्रभारी ने जारी किया आदेश

10
0

बालोद : प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो चुका है। प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है। चुनाव पूरा होने के बाद से ही प्रदेश में पार्टी विरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गयी है। प्रदेश में बागी नेताओं के साथ-साथ पार्टी विदेओढी कार्य करने वालों पर अब गाज गिरना शुरू हो गई है।

इसी कड़ी में PCC प्रभारी मलकीत सिंह गेंदू ने बालोद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को निष्काषित कर दिया है। बता दें कि, बालोद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगा था। इसी के चलते PCC प्रभारी मलकीत सिंह गेंदू हलधर साहू को निष्काषित कर दिया है।