Home छत्तीसगढ़ नई सरकार..नई उम्मीदें, आखिर 3 दिसंबर का क्यों इंतजार कर रहे किसान?...

नई सरकार..नई उम्मीदें, आखिर 3 दिसंबर का क्यों इंतजार कर रहे किसान? धान मंडी में पसरा सन्नाटा

12
0

जांजगीर-चाम्पा:  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 3100 धान खरीदी का वादा किया था। जिसके बाद अब प्रदेश के कई किसान इसके इंतजार में बैठे हुई है। इसी बीच जांजगी चांपा जिले के धान खरीदी केंद्रों सन्नाटा पसरा हुआ है। किसानों का कहना ​है कि धान की कटाई चल रही है और अधाी फसल की मिंजाई भी हो गई है। लेकिन अब वे सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं।

चुनाव के समय राजनीतिक पार्टियों ने जो 3100 और 3200 तथा 20 क्विंटल और 21 क्विंटल धान लेने की जो अपनी घोषणा पत्र में जारी किया है। जिसको लेकर किसान कशमकश की स्थिति में है, किसानों का मानना है कि पता नहीं सरकार यह नियम एक नवंबर से लागू करेगा या फिर सरकार बनने के दिन से लागू करेगी, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

वहीं दूसरी ओर गरियाबंद के किसानों का कहना है कि सरकार गठन के बाद 31 और 32 सौ रुपये के साथ ही 20 क्विंटल और 21 क्विंटल बेचने का भी इंतजार कर रहे हैं यही वजह है की मात्रा 19 दिनों में 600 क्विंटल धान का आवक (खरीदी) कम हुई है और 45 से अधिक कृषकों ने पूर्व वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष धान रोक रखा है।