बीजापुर : पुलिस को निशाना बनाने के तैयारी के लिए जा रहे नक्सली को विस्फोटक सामान सहित गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुटरू से जिला बल की टीम दरभा, केतुलनार की ओर निकली थी। इस अभियान के दौरान केतुलनार-दरभा मार्ग पर 01 नक्सली को विस्फोटक सामान समेत पकडा गया। गिरफ्तार नक्सली दिवाड़ पोयाम जो नक्सली दल के जनताना सरकार अध्यक्ष के तौर पर कार्यरत रहा।
पकड़े गए नक्सली के पास रखे थैला से 01 नग टिफिन बम, जिलेटिन स्टीक 06 नग, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, प्रतिबंधित माओवादी संगठन का माओवादी साहित्य एवं माओवादी पर्चा, बैनर बरामद किया गया। वहीं पूछताछ पर बताया गया कि सुरक्षा पार्टी को निशाना बनाने के लिये केतुलनार-दरभा मार्ग पर IED लगाने की तैयारी थी। पकड़ा गया माओवादी थाना कुटरू केतुलनार गढ़मेरीपारा के ग्रामीण की हत्या एवं 04 फरवरी 2022 को गिट्टी परिवहन करने वाली हाइवा वाहन में आगजनी की घटना में शामिल था। इसके विरूद्ध थाना कुटरू में 02 स्थाई वारंट लंबित है।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस गंगालूर थाना पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली जनमलिशिया सदस्य है और हत्या, मारपीट, अपहरण, लूट जैसी कई बड़ी घटनाओं में शमिल थी।