Home छत्तीसगढ़ PRSU के सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी घोषित, इसदिन से शुरू होगी...

PRSU के सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी घोषित, इसदिन से शुरू होगी एग्जाम

19
0

रायपुर : रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की दिसंबर-जनवरी में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं का समय सारणी जारी कर दिया है।

इस बार सेमेस्टर परीक्षाएं 29 दिसंबर 2023 से 5 फ़रवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। एमए, एमकाम, एमसससी, बीएड, एलएलबी, बीपीएड, बीबीए (MA, M.Com, M.Sc., B.Ed, LLB, B.P.Ed, BBA) समेत अन्य पाठ्यक्रमों का टाइम टेबल कुलसचिव ने जारी किया है।

इस बार सेमेस्टर परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव करते हुए बहुविकल्पीय प्रश्नों के अलावा अन्य प्रश्नों की संख्या भी कम कर दी गई है। अभी तक सेमेस्टर परीक्षा में लगभग 40 प्रश्न पूछे जाते थे, अब 20 प्रश्न कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर अगले महीने से वार्षिक परीक्षा के लिए भी आवेदन मंगाए जाएंगे। विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में शुरू होगी।