Home छत्तीसगढ़ सीएम नहीं बनेंगे रमन सिंह, शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे! दिल्ली से...

सीएम नहीं बनेंगे रमन सिंह, शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे! दिल्ली से आयी बड़ी खबर, नए चेहरों में मिलेगी कमान

56
0

दिल्ली  : बीते दिनों संपन्न् हुए तीन राज्यों में सीएम फेस को लेकर बड़ी खबर आ गई है। दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि भाजपा जिन तीन राज्यों में विजय हासिल की है उनमें नए चेहरों को मौका मिलेगा। कहा जा रहा है कि भाजपा ने यह तय किया है कि तीनों राज्यों में नए चेहरों को प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। इन तीन राज्यों के नाम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान है। जहां भाजपा ने जीत हासिल की है।

बता दें कि दिल्ली में लगातार मंथन जारी है, भाजपा ने अभी तक पर्यवेक्षकों की नियुक्ति नहीं की है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है ऐसे में भाजपा हाईकमान को दो से तीन दिन का वक्त और लग सकता है, इस प्रकार का फैसला ले​ने में लेकिन जो बातें सूत्रों के हवाले से निकलकर आ रही है उनमें से यह तय हो गया है कि भाजपा इस बार तीनों राज्यों में नए चेहरों को सीएम पद की कमान देने जा रही है।