Home छत्तीसगढ़ जय सिंह अग्रवाल ने कांग्रेस को किया बेनकाब! कहा- मंत्रियों की उपेक्षा...

जय सिंह अग्रवाल ने कांग्रेस को किया बेनकाब! कहा- मंत्रियों की उपेक्षा बनी हार का कारण

19
0

कोरबा : बृहस्पत सिंह ही नहीं भूपेश सरकार में मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल ने भी अपनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोरबा में कांग्रेस कार्यालय आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले में चुन चुनकर ऐसे अधिकारियों को भेजा गया, जो भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और उन्होंने जारी विकास कार्य को बीच में रोक दिया। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्य किए गए, इससे कांग्रेस की छवि खराब हुई।

जयसिंह का कहना है कि कांग्रेस को जो जनादेश मिला था उसका सम्मान उनकी सरकार नहीं कर पाई। मंत्रियों की उपेक्षा की गई। पूरे चुनाव के कुछ नेताओं तक सीमित कर दिया गया, जिससे हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले बृहस्पत सिंह ने हार का ठीकरा PCC प्रभारी कुमारी सैलजा और टी एस सिंहदेव पर फोड़ा है। बृहस्पत सिंह ने कुमारी सैलजा को हटाने की मांग की, उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गईं और टीएस सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कर रही थीं। खुद भी हीरोइन की तरह फोटो खिंचा रहीं थीं। बृहस्पत सिंह ने ये भी कहा कि कांग्रेस नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। सिंहदेव CM होते तो कांग्रेस की 14 सीट भी नहीं आतीं।