रायपुर : भाजपा विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय हो गया। इसी के साथ दो लोगो को उप मुख्यमंत्री बनने की भी चर्चा है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि खुद ये दोनों नेता ही इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
हालाकि पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा है की दो लोगों को डिप्टी सीएम बनने की चर्चा हुई है। लेकिन नाम को लेकर वो भी कुछ नहीं बोल सके। रात साढ़े 8 बजे के करीब प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नीतिन नबीन के ट्विटर हैंडल से भी एक ट्वीट हुआ। जिसमें अरुण साव और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी गई लेकिन कुछ समय बाद ही उसे हटा दिया गया। नितिन नवीन का कहना है कि समाचार चैनल की खबर देख कर उनके स्टाफ ने ये गलती कर दी है, जबकि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है।