Home छत्तीसगढ़ जैजैपुर में 18 दिसम्बर को निकलेगा भव्य सतनाम संदेश यात्रा

जैजैपुर में 18 दिसम्बर को निकलेगा भव्य सतनाम संदेश यात्रा

10
0

 

जैजैपुर  : सक्ती जिले के जैजैपुर में पिछले 12 वर्षों से लगातार सतनाम संदेश यात्रा निकाली जा रही है इस वर्ष भी 18 दिसम्बर 2023 को बाबा गुरुघासीदास जयंती के पावन अवसर पर जैजैपुर से भव्य सतनाम संदेश यात्रा निकाली जाएगी नगर पंचायत जैजैपुर मे सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जयंती के पावन अवसर पर भव्य सतनाम संदेश यात्रा निकाली जाएगी 18 दिसम्बर को सुबह 8 बजे सतनाम भवन जैजैपुर में जैतखाम पूजा अर्चना के बाद पालो चढ़ाया जाएगा।

उसके बाद कार और बाइक के साथ भव्य सतनाम यात्रा जैजैपुर से निकलेगी जो तुषार, बेलादुला, खरवानी, कचंदा, अमेराडीह, पिहरीद, मालखरौदा, छोटे सीपत, बड़े सीपत, कुरदा, छपोरा, अमलीडीह, धमनी, हसौद, गुजियाबोर, देवरघटा, बरदुली, कुटराबोर, ओडेकेरा, होते हुए वापस जैजैपुर पहुँचेगी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धर्मेंद्र सिंह राय अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संघ येकानंद रात्रे प्रवक्ता, इंद्रकुमार खुटियारे समन्वयक सहित सभी अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी लगे हुए हैं। अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राय ने सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस भव्य सतनाम यात्रा में शामिल होने की अपील किया हैं।