रायपुर: प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर में नक्सलियों के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए विष्णु सरकार ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसके बाद नक्सलियों के विरूद्ध पुलिस अभियान में तेजी देखने को मिली है। राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई हुई है। जवानों ने आज दंतेवाड़ा से 10 और बीजापुर से 1 नक्सली को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, नक्सली किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे थे। तभी डीआरजी के जवानों ने बेचापाल के जंगल 10 नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी नक्सली वाहनो की आगजनी घटना में शामिल थे।
आपको बता दें कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार आते ही सीएम विष्णु ने अधिकारियों के साथ बैठक की और नक्सली घटनाओं पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला लिया है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलियों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए।
बता दें कि रविवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एसआई शहीद हो गए। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे गंभीरता से लिया और उच्च स्तरीय बैठक की और अधिकारियों को कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए।