रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव उसका समर्थन किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका समर्थन किया। 5 प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह को बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सहित विपक्ष को भी बधाई दे देते हुए कहा कि इन्होंने परंपरा को कायम रखा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष केंद्र में मंत्री , सांसद विधायक और मुख्यमंत्री रहे हैं इन्हें सदन का लंबा अनुभव है। इनका सहयोग और मार्गदर्शन मुझे सदैव मिलता रहा है आगे भी मिलता रहेगा।