इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए आज दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इस मिनी ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है, जिसमें 216 भारतीय और 116 विदेशी प्लेयर्स हैं। इन 332 खिलाड़ियों को 19 सेट में विभाजित किया गया है। लिस्ट में 23 प्लेयर ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। इनमें 3 भारतीय हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव हैं। वहीं अब खबर आ रही है, कि मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। KKR ने उन्हें 24.75 करोड़ में खरीद लिया है।