Home खेल कौन है शुभम दुबे? जिस पर राजस्थान रॉयल्स ने लुटाया करोड़ो रुपए,...

कौन है शुभम दुबे? जिस पर राजस्थान रॉयल्स ने लुटाया करोड़ो रुपए, एक झटके में अमीर बन गया पान वाला का बेटा

12
0

नई दिल्ली:  हाल ही में मंगलवार को आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों निलामी दुबई में हुई है। इस दौरान कल कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। जिसके बाद ऐसे कई खिलाड़ी है जो एक ही झटके में करोड़पति बन गए। इन खिलाड़ियों में एक ऐसा नाम भी शामिल है जो एक ही झटके में करोड़पति बन गया। जिसका नाम शुभम दुबे है। राजस्थान रॉयल्स ने शुभम दुबे को 5 करोड़ 80 लाख में खरीदा है। जिसके बाद शुभम दुबे की किस्मत चमक गई। आइए जानते है आखिर कौन है शुभम दुबे?

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने शुभम दुबे लिए 20 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ बोली लगाई थी, लेकिन उनकी रेस में राजस्थान रॉयल्स ने आगे निकल गया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले 25 लाख की बोली लगाई, जिसके बाद रकम बढ़ता गया और फिर बात करोड़ों तक पहुंच गई। आखिरी में राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

घरेलू क्रिकेट में अनकैप्ड फिनिशर भी आम नहीं हैं। यहीं पर विदर्भ के दुबे को सबसे अलग बनाता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। मध्य क्रम के निचले क्रम में खेलते हुए, बाएं हाथ के बल्लेबाज दुबे ने सात पारियों में 187.28 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए।

आपको बता दें कि शुभम दुबे एक करीब परिवार का बेटा है। उनके पिता का नाम बद्रीप्रसाद है जो नागपुर में एक पान की दुकान लगाता है। एक समय ऐसा था कि जब शुभम के पास ग्लब्ज खरीदने के पैसे नहीं थे। जिसके बाद एक लोकल क्लब चलाने वाले सुदीप जयसवाल ने उनकी मदद की।