Home देश बड़ा आतंकी हमला : राजौरी और पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद,...

बड़ा आतंकी हमला : राजौरी और पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

13
0

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार शाम को बड़ा आतंकी हमला हुआ जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि दो जवानों की हालत गंभीर है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद सेना ने डेरी की गली से कुछ स्थानियों को हिरासत में ले लिया है। जहां उनकी पूछताछ जारी है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जारी है।