बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित कुल उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने धनवंतरी प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, विश्विद्यालय के प्रमुख मार्ग ज्ञानपथ सहित विश्विद्यालय परिसर में बनाए गए शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला का लोकार्पण किया।
बता दें कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती है। इस दिन को राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर के रूप में भी मनाया जाता है। इसी अवसर पर बिलासपुर के अटल बिहारी विश्वविद्यालय में कुल उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन रायपुर अटल नगर जाएंगे और वहां दोपहर 3.50 बजे अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे।




