Home मनोरंजन रणबीर-आलिया ने क्रिसमस पर पहली बार फैंस को दिखाया बेटी राहा का...

रणबीर-आलिया ने क्रिसमस पर पहली बार फैंस को दिखाया बेटी राहा का चेहरा

16
0

लो भाई…! इंतजार की घड़ी आखिरकार खत्म हो ही गई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस पर अपनी बेटी राहा का चेहरा फैंस को दिखाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल, 2022 को सात फेरे लिए थे। वहीं, बीते साल 6 नवंबर को अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के माता-पिता बनने पर तो फैंस काफी खुश थे। लेकिन, फैंस कपल से नाराज भी थे। ऐसा इसलिए क्योंकि राहा के जन्म के एक साल बाद भी कपल ने राहा का चेहरा रिवील नहीं किया था। वहीं, आजक्रिसमस के खास मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को राहा के साथ स्पॉट किया गया। राहा की पहली झलक देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है।

वीडियो में आप देखेंगे की पाप रणबीर अपनी बेटी राहा को गोदी में लेकर बाहर निकल रहे हैं। वहीं, आलिया भी साथ हैं। 1 साल की राहा की नीली आंखें, मासूमियत और प्यार सी मुस्कान पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है। इस यूजर ने लिखा है, कि राहा बिल्कुल अपने दादा ऋृषि कपूर के जैसी दिख रही है तो वहीं, दूसरे यूज ने लिखा है, कि राहा बेहद खूबसबरत है।