नई दिल्ली : पहली बार कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने आरोपपत्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम दर्ज किया है।
ईडी का कहना है कि 2006 में प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली स्थित रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा से हरियाणा के फरीदाबाद में 40 कनाल (पांच एकड़) की कृषि भूमि खरीदी थी और उसी जमीन को फरवरी 2010 में बेच दिया।
आपको बता दें एजेंट पाहवा वही व्यक्ति है, जिसने एनआरआई कारोबारी सीसी थंपी को भी जमीन बेची थी। इससे जुड़े दूसरे मामले में भगोड़ा हथियार डीलर संजय भंडारी भी शामिल है, जिसके खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग, विदेशी मुद्रा और कालाधन कानूनों के उल्लंघन और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत एजेंसियां जांच कर रही हैं।




