Home छत्तीसगढ़ दिल्ली से रिमोर्ट के द्वारा कंट्रोल हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार, जानें...

दिल्ली से रिमोर्ट के द्वारा कंट्रोल हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार, जानें आखिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने क्यों कही ये बात

17
0

रायपुर:  विष्णुदेव सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा है। मंत्रिमंडल के सात दिनों बाद भी अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। जिसको लेकर अब कांग्रेस ने सवाल खड़ा कर दिया है। इसी बीच पीसीसी चीफ ​दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है।

दीपक बैज ने कहा कि मंत्रिमंडल में अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है प्रदेश की जनता को काफी परेशानियां हो रही है, काम रूके हुए हैं। दीपक बैज ने आगे कहा कि सरकार की मंशा क्या है? ये सरकार खुद से नहीं चल पा रही है इसे दिल्ली से रिमोर्ट कंट्रोल के द्वारा चलाया जा रहा है और आगे भी आगे भी दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया जाएगा। ये सरकार रिमोट कंट्रोल वाली हैं।