Home छत्तीसगढ़ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने मंत्रालय में काम-काज संभाला

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने मंत्रालय में काम-काज संभाला

13
0

रायपुर, 03 जनवरी 2024  : छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार संभाल लिया है।  बघेल ने विभागीय अधिकारी से विभागीय काम-काज के संबंध मे आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर विभागीय सचिव टोपेश्वर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं विभगीय अधिकारी मौजूद थे।