Home छत्तीसगढ़ CEO क्रेडा के पद से हटाए गए IFS आलोक कटियार, दो डिप्टी...

CEO क्रेडा के पद से हटाए गए IFS आलोक कटियार, दो डिप्टी कलेक्टर और दो तहसीलदार का तबादला

10
0

रायुपर :  छत्तीसगढ़ में बीते दिन से शुरू हुआ बड़े अधिकारियों के तबादलों और नई जगहों पर नियुक्तियों का दौर अब भी जारी है। इसी बीच बड़ी खबर यह है कि भारतीय वन सेवा के अधिकारी आलोक कटियार को तत्काल प्रभाव से CEO, क्रेडा के पद से हटा दिया गया है। उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस सौंप दी गई है। इस आशय के आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

2 डिप्टी कलेक्टर और 2 तहसीलदार का तबादला

सूरजपुर में जिला प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है, 2 डिप्टी कलेक्टर और 2 तहसीलदार का तबादला किया गया है।सूरजपुर कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।