Home छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में इलेक्शन कमेटी का गठन, MP में...

लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में इलेक्शन कमेटी का गठन, MP में 34 तो CG में 18 नेताओं के नाम शामिल…

14
0

भोपाल/रायपुर  : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। मध्यप्रदेश के लिए गठित की गई इलेक्शन कमेटी में 34 नेताओं को जगह दी गई है। जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को इलेक्शन कमेटी का चैयरमैन बनाया गया है।

इनके अलावा, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया,अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तन्खा, रामनिवास रावत, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल राजेंद्र कुमार सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, गोविंद सिंह, एमपी प्रजापति, आरिफ मसूद समेत 34 नेताओं को इस सूची में जगह दी गई है।