रायपुर: प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार अपने गठन के बाद से ही चुनावी वादों को पूरा करने में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने पहले ही ऐलान में प्रधानमंत्री आवास के के तहत 18 लाख मकानों के निर्माण की बात कही थी। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में भी कई वादों को अमल में लाने की बात कही गई थी। इसी कड़ी में अब एक और मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में प्रदेश की सरकार आगे बढ़ रही हैं।
दरअसल प्रदेश के उप मुखिया यानि डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी दी हैं कि इसी महीने 25 तारीख से प्रदेश के रामभक्तों के लिए अयोध्या तक के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन से एक हजार से अधिक यात्री रवाना होंगे।