Home छत्तीसगढ़ कोई भी बड़ी घटना होने पर कलेक्टर और एसपी होंगे जिम्मेदार, बैठक...

कोई भी बड़ी घटना होने पर कलेक्टर और एसपी होंगे जिम्मेदार, बैठक में पुलिस अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश

22
0

रायपुर रायपुर के नवनियुक्त कलेक्टर गौरव सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राजधानी के नवनियुक्त कलेक्टर गौरव सिंह ने रायपुर जिले के सभी पुलिस अधिकारीयों की बैठक बुलाई। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों में समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर गौरव सिंह ने रायपुर जिले के सभी तहसीलदारों और सीएसपी को एक साथ मिलकर सभी इलाकों में गश्त करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा कि, कोई भी घटना होने पर पुलिस अधिकारी अपने इलाके के प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना दे जिससे प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे।

इसके साथ ही कलेक्टर ने शहर के गुंडे बदमाशो पर लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते रहने के निर्देश पुलिस अधिकारीयों को दिए हैं। बैठक में कहा गया कि, जिले में कोई भी बड़ी घटना होने पर कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे। सीएम साय के निर्देश के मद्देनजर सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।