Home देश मालदीव को चुकानी पड़ेगी कीमत, सुपरस्टार नागार्जुन ने रद्द की यात्रा, अब...

मालदीव को चुकानी पड़ेगी कीमत, सुपरस्टार नागार्जुन ने रद्द की यात्रा, अब जाएंगे लक्षद्वीप!

13
0

मुंबई :  मालदीव के एक मंत्री द्वारा पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद से ही भारत के लोगों ने अपनी मालदीव्स की यात्रा रद्द कर दी है। कई बड़े अभिनताओं और अभिनेत्रियों ने भी अपनी मालदीव्स की यात्रा रद्द की थी। इस लिस्ट में अब एक और अभिनेता का नाम जुड़ गया है। प्रसिद्ध सुपरस्टार नागार्जुन और उनका पूरा परिवार मालदीव की अपनी आगामी छुट्टियों की यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।

नागार्जुन ने रद्द की अपनी यात्रा

अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने मालदीव की अपनी यात्रा रद्द कर दी है और अब लक्षद्वीप जाने की सोच रहे हैं। नागार्जुन ने कहा, “मैं 17 जनवरी को मालदीव के लिए छुट्टी पर जाने वाला था क्योंकि मैं अपने परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाया था। लेकिन, हाल ही में मालदीव्स के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियां बेहद खराब थीं और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी 1.5 अरब लोगों के नेता हैं और दुनिया भर में उनका बहुत सम्मान है। मालदीव के मंत्रियों की असभ्य टिप्पणियों को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता और इसलिए मैंने अपनी छुट्टियां रद्द करने का फैसला किया है।”

बता दें कि पिछले दिनों मालदीव के एक मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा था। कई भारतीय हस्तियों ने भी मालदीव्स की यात्रा रद्द करने का ऐलान किया था। नागार्जुन के इस फैसले का उनके प्रशंसकों ने स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस देशभक्ति की सराहना कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कला और राजनीति को अलग रखना चाहिए था।