जांजगीर-चाम्पा : वर्तमान समय में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, सड़क दुर्घटनों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसका शुभारंभ दिनांक 16.01.2024 को पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर में श्री आकाश छिकारा कलेक्टर जिला जांजगीर-चाम्पा एवम पुलिस अधीक्षक जांजगीर की उपस्थिति में किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक को बम्हनीडीह में सड़क सुरक्षा माह 2024 का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा बम्हनीडीह क्षेत्र के ट्रेक्टर वाहन मालिकों एवं चालको को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई, तथा कार्यक्रम के दौरान 400 ट्रेक्टरों में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाया गया।
उपरोक्त सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में श्री आर. के खुंटे जिला पंचायत सीओ, श्री यशवंत यादव जिला परिवहन अधिकारी, श्री चंदन शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर, श्री गगन जयपुरिया जिला पंचायत सभापति, अति. पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, श्री यदुमणि सिदार एसडीओपी चाम्पा, श्री प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी, यातायात स्टाफ की उपस्थित रहे।




