Home छत्तीसगढ़  पुलिस का चोरों के विरुद्ध अभियान,मंगल ट्रेडर्स में हुई चोरी का आरोपी...

 पुलिस का चोरों के विरुद्ध अभियान,मंगल ट्रेडर्स में हुई चोरी का आरोपी भेजा गया जेल

19
0

सक्ति  : घटना का विवरण इस प्रकार है की शहर के रेलवे स्टेशन रोड मुख्य मार्ग पर स्थित मंगल ट्रेडिंग में 15/1/24 की रात्रि अज्ञात चोर केंदवारा दुकान में घुसकर लगभग 1 लाख रुपए की नगदी रकम की चोरी कर ली गई।चोर ने दुकान का सीसीटीवी कैमरा भी काट दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। शहर के मुख्य मार्ग में हुई चोरी की घटना के बाद एसएसपी श्री एम आर अहीरे ने थाना सकती को सक्रियता से चोर किंतालश करने और जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिया, इसका पर्यवेक्षण एएसपी श्रीमती गायत्री सिंह को करने का निर्देश दिया।सक्ति पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया, तो जानकारी मिली की बुधवारी बाजार का रहने वाला अमीन खान नमक युवक नशे का आदि है, और उसे घटना की रात उक्त दुकान के आसपास घूमते देखा गया है।

पुलिस उक्त युवक की तलाश कर रही थी, उक्त युवक दिनांक 18/1/24 को राजापारा सक्ति में पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर उसने नशे की जरूरत पूरी करने चोरी करना स्वीकार किया। उक्त युवक आमीन खान पिता सलीम खान उम्र 24 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार सकती स्टेडियम के पास सक्ति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आहिरे ने आम जनों से अपील की है, की नशे के आदि युवकों को यदि संदिग्ध हालात में यदि घर या प्रतिष्ठानों के आस पास घूमते देखें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।