जांजगीर चांपा : चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम दारंग में 19 जनवरी को देर शाम 6 बजे गांव में भटक कर आई विक्षिप्त महिला परमेश्वरी बाई मोबाइल टॉवर पर चढ़कर जंक्शन बॉक्स के ऊपर जा बैठी। महिला ने टॉवर के ऊपर कई घंटे तक हंगामा किया।महिला टॉवर के ऊपर जाने बनाई गई सीढ़ी पर चढ़ने का प्रयास करती और चिल्ला-चिल्ला कर हंगामा करती।हंगामा देख लोगों ने इसकी सूचना चांपा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारने प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी, लेकिन जैसे-जैसे रात होने लगी, महिला को भूख-प्यास सताने लगी। इसके बाद खाने की तलाश में वह खुद ही नीचे उतर आई। रात 11 बजे तक महिला टॉवर के ऊपर चढ़कर बैठी रही। पुलिस ने महिला को खाना खिलाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया।




