Home छत्तीसगढ़ विधायक लता उसेंडी के भाई की कार पर अज्ञात लोगों ने किया...

विधायक लता उसेंडी के भाई की कार पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

10
0

कोण्डागांव : : आज जहां प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम है, वहीं कुछ घटनाओं और हादसों की खबर निकलकर सामने आई है। इसी कड़ी में एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के अनुसार, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के भाई और नपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी की कार पर हमला हुआ है। इस हमले की शिकायत केशकाल थाने में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक लता उसेंडी के भाई और नपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी रायपुर से कोंडागांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर NH-30 मस्सूककोड़ा और चिचड़ीनाला के बीच अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस घटना के बाद जसकेतु उसेंडी केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कार्रवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम अज्ञात आरोपियों की खोज में जुट गई है।