Home छत्तीसगढ़ मां ने की 8 माह के बेटे की गला रेत कर हत्या,...

मां ने की 8 माह के बेटे की गला रेत कर हत्या, पेट पर भी किए चाकू से वार

9
0

अंबिकापुर :  पूरे देश में आज जहां गणतंत्र दिवस की धूम है, तो वहीं छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निर्दय मां ने अपने 8 महीने के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी है। मासूम की हत्या के बाद आरोपी महिला फरार है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

 मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर जिले के कुन्नी पुलिस चौकी अंर्तगत ग्राम सकरिया में एक महिला ने अपने 8 महीने के बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने मासूम के पेट पर भी चाकू से कई बार वार किए है। बताया जा रहा है कि, महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी और इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज विवाद होता था। विवाद के बाद नाराज महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।