कैंसर बेहद ही जानलेवा बीमारी हैं और इसके की प्रकार और लक्षण हैं। कुछ मामलों में इसके लक्षण समझ आते है पर बहुत बार इसके लक्षण समझ पाना मुश्किल होता हैं। जिससे बहुत देर हो जाती हैं पर इन लक्षणों का पता होने के बाद भी इसे नजरअंदाज करने से जान पर खतरा बन सकता हैं।
क्यों होता है कैंसर
कैंसर तब होता है जब शरीर में कोशिकाएं विभाजित होने लगती हैं और अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, जिससे स्वस्थ्य ऊतक नष्ट हो जाते हैं। कैंसर जानलेवा बिमारी हैं और कई बार देरी होने पर इसका इलाज लगभग न के बराबर होता हैं। जिसकी वजह से जान से हाथ धो बैठते हैं। बिमारी के शुरुआती दौर में ही नियमित जांच जरूरी हैं।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, कैंसर दुनिया भर में मौत का दूसरा कारण है। साल 2020 में लगभग 10 मिलियन लोगों की मौत कैंसर से हुई। लंग्स, प्रोस्टेट, कोलोरेक्टल, पेट और लिवर कैंसर पुरुषों में कैंसर के सबसे आम प्रकार हैं जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट, कोलोरेक्टल, लंग्स सर्वाइकल और थायराइड कैंसर सबसे आम हैं। आइए जानते हैं ऐसे लक्षणों के बारे में जो कि कैंसर से संबंधित हो सकते हैं अगर ऐसे लक्षण आपको समझ आ रहे हैं तो तुरंत ही अपनी जांच कराएं।
थकान
अगर आपको थोड़ी-थोड़ी देरे में थकान महसूस होती हैं तो ऐसे में आपको जांच करवाने की आवश्यता हैं। कई बार शरीर में थकान का कारण किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता हैं।
वजन का घटना
लगातार वजन घटने की समस्या को हम बहुत बार अनदेखा कर देते हैं पर ये लक्षण कई बार गंभीर बिमारी का संकेत होती हैं। इसलिए अगर आपका वजन घट रहा हैं तो डॉक्टर से इस बारे में परामर्श करें।




