Home छत्तीसगढ़ अब सीएम विष्णुदेव की पत्नी कौशल्या ने कहा साय-साय, बोलीं- विष्णु युग...

अब सीएम विष्णुदेव की पत्नी कौशल्या ने कहा साय-साय, बोलीं- विष्णु युग में साय-साय होंगे सभी काम

8
0

रायपुरः  छत्तीसगढ़ की सत्ता में सीएम विष्णुदेव साय के काबिज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ’साय-साय’ ट्रेंड होने लगा था। यूजर्स वीडियो बनाकर सीएम विष्णुदेव साय से मांग कर रहे थे कि वो ’साय-साय’ फैसला लें। अब खुद सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय ने भी ’साय-साय’ काम करने की बात कही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ी बोली में ’साय-साय’ का मतलब जल्दी-जल्दी होता है।

दरअसल कंवर महोत्सव में शामिल होने पहुंची कौशल्या साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम मोदी, शिव और राम के युग में जी रहे हैं और छत्तीसगढ़ में विष्णु युग हो गया है। अब प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ सभी काम साय-साय होगा।

बता दें कि हाल ही में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भी साय-साय वाला वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में भूपेश बघेल ने किसानों की मांग को उठाया था। उन्होंने कहा था कि धान खरीदी के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है, लेकिन कई किसान अभी तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। हालात को देखते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि हे विष्णुदेव धान खरीदी की तारीख बढ़ाओ साय-साय।