पटना : बिहार में मचे सियासी बवाल के बीच एक बार फिर से एनडीए की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश 9वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनके अलावा, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। नीतीश ने रविवार सुबह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पहले की महागठबंधन की सरकार में जेडीयू के अलावा आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल शामिल थे।
अब इस मामले में रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान सामने आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोबारा NDA में शामिल होने पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, “…मूल बात समझनी चाहिए… रिश्ता व्यक्तिगत हो या राजनीतिक हो विश्वास पर चलता है। क्या INDIA गठबंधन में विश्वास है? बातचीत करनी चाहिए तो न्याय यात्रा की जा रही है… कांग्रेस पार्टी की पुरानी साख खत्म हो गई है लेकिन अहंकार वही है कि हम बड़ी पार्टी हैं…