Home छत्तीसगढ़ बीजापुर-सुकमा बॉर्डर में बड़ा नक्सली हमला, गोलीबारी में चार जवान घायल

बीजापुर-सुकमा बॉर्डर में बड़ा नक्सली हमला, गोलीबारी में चार जवान घायल

8
0

 बीजापुर :  छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सूबे के बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों और जवानों में मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई जमकर गोलीबारी में चार जवानों के जख्मी होने की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी के बाद बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि यह वही जगह है जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी। घायल जवानों को जगदलपुर अस्पताल लाया जा रहा है।