Home छत्तीसगढ़ सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन...

सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद, 14 जवान घायल

11
0

बस्तर :  बीजापुर जिले के टेकलगुड़ेम पुलिस कैंप पर नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं। 14 जवान घायल हैं। घायलों को चॉपर से पहले जगदलपुर लाया गया। यहां से उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा है। बता दें कि टेकलगुड़ेम में ही साल 2021 में नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हुए थे।

मंगलवार को जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी की टीम सर्चिंग कर रही थी। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच घात लगाए नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भागने में कामयाब हो गए। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल जवानों के नाम

ओमप्रकाश- कोबरा बटालियन C-201
हरेंद्र सिंह- कोबरा बटालियन C-201
खड़ेकर रामदास- कोबरा बटालियन C-201
गोपीनाथ बासू भातरी- कोबरा बटालियन C-201
टी मधुकुमार – कोबरा बटालियन B-201
मलकीत सिंह- कोबरा बटालियन B-201
सिपाही लांबा- कोबरा बटालियन B-150
राजेश पंचाल- कोबरा बटालियन C-201
मनोज नाथ- कोबरा बटालियन C-201
मो. इरफान- कोबरा बटालियन C-201
ई. वंकेश- कोबरा बटालियन C-201
विकास कुमार- कोबरा बटालियन C-201
अविनाश शर्मा- कोबरा बटालियन B-201

पुलिस कैंप ओपनिंग के दिन अटैक

टेकलगुड़ेम पुलिस कैंप का मंगलवार को ही ओपनिंग था और इसी दिन सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है।

3 साल पहले 23 जवानों की हुई थी शहादत

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के टेकलगुड़ा में 2021 में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ 23 जवानों की शहादत और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। नक्सलियों ने अपने TCOC के दौरान वारदात को अंजाम दिया था।

3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में हुई मुठभेड़ में करीब 350 से 400 नक्सली शामिल थे। इनमें माओवादियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था।

साथ ही DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे। कोबरा के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण किया था। जवान के पास से भी हथियार लूट लिए थे।