मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण का ऐलान कर दिया है। दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ को सरकार ने महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इस बात की घोषणा आज महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने की है। अभिनेता अशोक सराफ को उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा इस पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता अशोक सराफ न केवल कॉमेडी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, खलनायक और गंभीर दोनों भूमिकाओं में उत्कृष्ट चित्रण भी बेहतरीन प्रदर्शन भी करते हैं।