मुंबई: सपा नेता फवाद अहमद आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। शादी के बाद ये उनका पहला बर्थडे, लेकिन उनकी पत्नी यानि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उन्हें बधाई देते हुए ‘भाई’ कह दिया। स्वरा भास्कर का पति को ऐसा बर्थडे विश करना लोगों को नागवार गुजरा और सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी। बता दें कि स्वरा भास्कर पहले भी फवाद को भाई कह चुकी है, लेकिन जब उसने फवाद से शादी की तो जमकर ट्रोल हुई थी।
स्वरा ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फहाद का एक मोंटाज अपलोड किया है। इसमें उनके पति के साथ की सवी-डवी मोमेंट्स दिख रहे हैं। स्वरा ने मैसेज लिखा है, हैपी बर्थडे जान। मुझे बहुत खुशी है कि तुम मेरे हो और राबू अपनी है। ईश्वर करे कि तुमको हमेशा मुस्कुराने की वजह मिलती रही, वो स्माइल मेरा दिन बना देती है। तुम्हारा कॉन्फिडेंस हमेशा सही साबित हो। और हां भाई का स्वैग बरकरार रहे।
Happy happy birthday @FahadZirarAhmad ! I’m so glad you are mine and Raabu is ours! May you always have reason to smile that smile which brightens my day and may your confidence always be proved right. ❣️ Aur haan, Bhai ka swag barkaraar rahey 😉😜😍🥰 pic.twitter.com/HLoO5k0jWL
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 1, 2024
बता दें कि स्वरा भास्कर ने शादी से पहले फहाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘भाई का कॉन्फिडेंस बरकरार रहे’। जब उनकी शादी हुई तो यह स्क्रीनशॉट वायरल करके कई लोगों ने उनको ट्रोल किया था। फहाद का जन्मदिन 2 फरवरी को होता है और उनकी शादी की खबर 16 फरवरी को आई थी। इसके बाद ही स्वरा की ट्रोलिंग हुई थी।




