Home छत्तीसगढ़ सीएम साय ने किया मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय का उदघाटन, सप्ताह में एक...

सीएम साय ने किया मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय का उदघाटन, सप्ताह में एक बार आमजनों से करेंगे वर्चुअल मुलाकात

9
0

पत्थलगांव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने पत्थलगांव के बगिया स्थित गृहग्राम में आम जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि दिनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक समर्पित संगठनकर्ता नेता थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं। बगिया स्थित इस कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा आम जनता की बातें सुनी जाऐगी। मुख्यमंत्री इस कैम्प कार्यालय के माध्यम से सप्ताह में एक बार आम लोगों से वर्चुअल चर्चा का भी कार्यक्रम करेंगे।