Home छत्तीसगढ़ युवक से मारपीट करने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित

युवक से मारपीट करने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित

16
0

बिलासपुर : एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कोटा थाने में कार्यरत हवलदार को निलंबित कर दिया है। कोटा के अंशु मलिक और रोमा डिलो ने  प्रधान आरक्षक पर आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी ने एक वर्ष पूर्व पहले जलाई गई उसकी कार को जलाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के साथ नशे में जमकर मारपीट की।

इस मामले में उस युवक की रिपोर्ट पुलिस ने नहीं लिखी। जिसकी शिकायत अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से की गई। वहीं इस मामले में जांच की जा रही है आरोपी प्रधान आरक्षक को निलंबित कर जांच के आदेश दिये है।